भाजपा कार्यालय पर माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम की रूपरेखा को साझा किया गया

Last Updated: April 18, 2022By Tags:

बलियाखेड़ी । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बलियाखेड़ी मंडल प्रभारी के नेतृत्व में माइक्रो डोनेशन अभियान की समीक्षा की गई।
भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर सभी मोर्चा प्रभारियों के साथ मंडल प्रभारी ओमपाल पांचाल ने भाजपा कार्यालय पर बलियाखेड़ी मंडल की बैठक कर सभी को जिम्मेदारियां सौंपी। रामपुर विधानसभा से दूसरी बार निर्वाचित विधायक देवेंदर निम् ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की पार्टी ने अपने संपर्क के ढ़ाचे को और मजबूत बनाने के लिये माइक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। बलियाखेड़ी ब्लॉक में दो बार प्रमुख रह चुके चौधरी करण सिंह ने कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया और कहा की माइक्रो डोनेशन अभियान को और गति प्रदान करें जिससे कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपनी लोकप्रिय पार्टी को दान देने से चूक ना जाए।

मंडल अध्यक्ष किशोर चौधरी ने बैठक में अब तक डोनेशन की प्रगति का ब्योरा रखा। साथ ही माइक्रो डोनेशन अभियान के संयोजक अंशुल शर्मा (मंडल उपाध्यक्ष – भाजयुमो) ने बैठक में आए सभी पदाधिकारियों को नमो एप के जरिए माइक्रो डोनेशन करने की सूक्ष्म जानकारी दी।

मंडल अध्यक्ष किशोर चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। बैठक में मौजूद रहे रामपुर मनिहारान विधायक देवेंदर निम्, बलियाखेड़ी मंडल प्रभारी ओमपाल पांचाल , पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी करण सिंह, जिला महामंत्री विजेंदर चौधरी ,कॉर्पोरेटिव बैंक के चेयरमैन अनिल प्रकाश , मंडल अध्यक्ष किशोर चौधरी, शक्तिकेंद्र प्रभारी संजय शर्मा ,
मण्डल महामंत्री नरेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा मोहन लाल , मंडल अध्यक्ष भाजयुमो अभिषेक चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष रमेश सिंह पुंडीर, मंडल महामंत्री राहुल बर्मन, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आलिम गाड़ा, सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

editor's pick

latest video

Mail Icon

news via inbox

Nulla turp dis cursus. Integer liberos  euismod pretium faucibua

Leave A Comment